
राजकीय मुद्राणलय में अधीक्षक कार्यालय में मौजूद लोग
राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजकीय मुद्रणालय अब शोपीस बन कर रह गया है। आमजन की पसंद और भरोसे वाला सस्ता सरकारी कैलेंडर मुद्रणालय में न छाप कर ठेके पर छपवाया जा रहा है। मंगलवार को कई लोग नव वर्ष का सरकारी कैलेंडर लेने के लिए मुद्रणालय पहुंचे, लेकिन कैलेंडर नहीं दिया गया।
अधीक्षक के कक्ष में पहुंचे और नारेबाजी की
इससे खफा लोग मुद्रणालय अधीक्षक के कक्ष में पहुंचे और नारेबाजी की। दरअसल मुद्रणालय की प्रिंटिंग मशीन पुरानी हो चुकी है। इस कारण टेंडर प्राइवेट प्रिंटिंग प्रेस को दिया गया। निजी फर्म तय समय में पर्याप्त संख्या में कैलेंडर की आपूर्ति नहीं कर सकी। हालांकि मुद्रणालय के अधिकारियों का दावा है कि कैलेंडर पर्याप्त संख्या में हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में हाईवे पर दौड़ते ट्रकों से पलक झपकते ही लाखों का माल पार कर रही गैंग, ऐसे हुआ खुलासा
सरकारी कैलेंडर पर भरोसा
टेबल पर रखे जाने वाले सरकारी कैलेंडर की कीमत 28 रुपए है और दीवार पर लगाने वाले कैलेंडर की कीमत 17 रुपए है। सस्ता और भरोसे वाला होने के कारण लोग सरकारी कैलेंडर को ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें सरकारी अवकाश, वार, त्योहार के साथ तिथियां भी होती हैं।
Published on:
17 Jan 2024 10:03 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
