6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में हाईवे पर दौड़ते ट्रकों से पलक झपकते ही लाखों का माल पार कर रही गैंग, ऐसे हुआ खुलासा

आपने अब तक फिल्मों में सड़क पर तेज गति से दौड़ते ट्रक-ट्रेलर से सामान चोरी होते देखा होगा। लेकिन इस तरह की कुछ वारदातें हाल में राजस्थान में नजर आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Jan 2024, 12:21 PM IST

theft_from_truck.jpg

चोरी के लिए लोडिंग वाहन में लगाया गया एडजेस्टेबल चैनल

Rajasthan News: आपने अब तक फिल्मों में सड़क पर तेज गति से दौड़ते ट्रक-ट्रेलर से सामान चोरी होते देखा होगा। इसमें एक लोडिंग वाहन में एडजस्टेबल चैनल लगा होता है, जो आगे चल रहे सामान से लदे ट्रक, ट्रेलर या डम्पर से मामूली अंतर में जाकर अटैच हो जाता है और फिर पलक झपकते बदमाश लाखों का माल चोरी कर लेते हैं। इस तरह की कुछ वारदातें हाल में राजस्थान में नजर आई हैं। नागौर पुलिस ने इसका खुलासा किया है।


राजस्थान में एक गैंग सक्रिय है, जिन्होंने दौड़ते वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक खास तरह का वाहन बनाया है, जो हाईवे पर स्पीड से दौड़ते ट्रक-ट्रेलर के पीछे से अटैच हो जाता है और फिर गिरोह के सदस्य इसी वाहन की मदद से ट्रक में रखे सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।


सिलसिलेवार होती लाखों के माल की चोरी की वारदातों पर पहले तो पुलिस को भी परिवादियों की शिकायत पर यकीन नहीं था, लेकिन जब ऐसी गैंग हाथ लगी तो सभी को चौंका दिया है। यह गैंग हाईवे पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही है। पीछे दूसरा वाहन अटैच होने से संदेह नहीं कर पाते। अब तक नागौर में 8 तथा अजमेर व पुष्कर में ऐसी 4 वारदातें हो चुकी हैं।


गिरोह में 12 बदमाश
नागौर पुलिस ने 12 जनवरी को अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों पलियास निवासी रामलाल बावरी, विनोद बावरी और दौलत बावरी को पकड़ा है। इनसे पूछताछ के दौरान इस तरह की वारदातों का खुलासा हुआ। इस गिरोह में 12 बदमाश बताए गए हैं। पुलिस मास्टरमाइंड और गिरोह के दूसरे सदस्य की तलाश कर रही है।


इन वारदातों ने चौंकाया

अजमेर रोड पर चलते वाहन से चावल के कट्टे उतार लिए, इसी रोड पर दौड़ते हुए ट्रक से पाइप व कलर के डिब्बे उतार लिए। लाडनूं में मूंग के कट्टे और छोटी खाटू के पास मूंगफली के कट्टे ट्रक से उतार लिए। अजमेर रोड पर चलते ट्रक से रसगुल्ला व भुजिया के कर्टन उतार लिए। अजमेर रोड पर ही चलते ट्रक से टायर चोरी कर लिए। यह सब चोरियां लाखों के माल की हैं।


एक गैंग लोडिंग वाहन लेकर रात को निकलती है। इस लोडिंग वाहन में एडजेस्टेबल चैनल लगा रखा है, जो आगे चलते वाहन से अटैच हो जाता है और लोडिंग वाहन में सवार बदमाश आगे चल रहे वाहन में रखा सामान चोरी कर लेते हैं।
- नारायण टोगस, पुलिस अधीक्षक, नागौर

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां चालू हुआ नया टोल प्लाजा, जानिए किन लोगों के लिए रहेगा फ्री और किसे मिलेगी छूट

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस स्टेशन पर नई सुविधा शुरू, व्यापारियों सहित बेरोजगारों को मिलेगा लाभ