6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की सबसे बड़ी सब्जीमंडी आज बंद, फिर भी नहीं होगी सब्जी की कमी

जयपुर शहर को फल व सब्जी की सप्लाई करने वाली मुहाना सब्जी मंडी में आज अवकाश है। माह का अंतिम दिन मंडी में अवकाश का होता है। इसी को लेकर आज मंडी में अवकाश घोषित किया गया है। मुहाना ही नहीं बल्कि शहर की अम्बाबाड़ी, लालकोठी, मुरलीपुरा मंडी में भी आज माह का अंतिम दिन होने से अवकाश है...jaipur news

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Mar 31, 2020

sabji

Lockdown: profiteers will now be taken action in the markets

जयपुर। जयपुर शहर को फल व सब्जी की सप्लाई करने वाली मुहाना सब्जी मंडी में आज अवकाश है। माह का अंतिम दिन मंडी में अवकाश का होता है। इसी को लेकर आज मंडी में अवकाश घोषित किया गया है। मुहाना ही नहीं बल्कि शहर की अम्बाबाड़ी, लालकोठी, मुरलीपुरा मंडी में भी आज माह का अंतिम दिन होने से अवकाश है। इसलिए शहरवासियों को फल व सब्जी के लिए कल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तवंर ने बताया कि कल से काम फिर से शुरू हो जाएगा। मंडी में सोमवार तक सब्जी की अच्छी आवक हो रही थी। इसलिए शहरवासियों को परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। गुज़रात व जयपुर के आस पास से टमाटर के 15 से 20 ट्रक मंडी मे आ रहे हैं। अहमदाबाद व बड़ौदा से करीब 50 गाड़ी रोज मिर्च की आ रही है। इसके अलावा लॉकी गुजरात और जयपुर के कानोता बस्सी से आ रही है। यह भी रोज करीब 50 के करीब ट्रक आ रहे हैं। इसके अलावा कैरी और करेला की आवक कम है। यह पांच से छह गाड़ी ही आ रही हैं। वहीं भिंडी की 10 गाड़ी सूरत, मध्यप्रदेश, कोटा, बूंदी से आ रही है। तवंर ने बताया कि मंडी मे सब्जियों की आवक लगातार हो रही है। इस संकट के समय आमजन को रियायती दामों में सब्जी मिल सके इसी मंशा के साथ हम काम कर रहे हैं। इसलिए जनता घबराएं नहीं क्योंकि सब्जी की कमी नहीं आने दी जाएगी।