दरअसल 10 से 14 अप्रेल तक इस बार लम्बी छुट्टियां आ रही हैं। लगातार पांच अवकाश आने के कारण स्कूल,कॉलेज व सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। इधर स्कूलों में एक दिन का अवकाश लेने पर शिक्षकों को भी पांच दिन का अवकाश मिल रहा है। इस कारण कई सरकारी कर्मचारियों ने अपने शहर से बाहर घूमने का प्लान बना लिए हैं।