15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी तट से तस्करी पर कसे नकेल-अमित शाह

गृहमंत्री शाह ने कहा किआजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 दिनों के दौरान 75 हजार किलोग्राम नारकोटिक्स पदार्थों को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित समय से पहले ही मात्र 60 दिनों में इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में अमित शाह का दौरा क्या देकर जा रहा हैं सियासी संदेश

जोधपुर में अमित शाह का दौरा क्या देकर जा रहा हैं सियासी संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित उच्च स्तरीय क्षेत्रीय बैठक में पाकिस्तान से हेरोइन आदि ड्रग्स की सप्लाई पर चिंता जताते हुए नेटवर्क ध्वस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले राजस्थान और गुजरात के शासन प्रशासन को इस दिशा में अलर्ट रहते हुए कठोरतम कार्रवाई करने को कहा। गृह मंत्री ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केंद्र शासित प्रदेश दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव के विशाल समुद्री तटरेखा की निगरानी बढ़ाने को कहा।

समुद्री मार्ग से दक्षिण मध्य एशियाई हेरोइन की तस्करी में वृद्धि

शाह ने कहा कि समुद्री मार्ग से दक्षिण मध्य एशियाई हेरोइन की तस्करी में वृद्धि हुई है। साथ ही भारत पाक सीमा से भी हेरोइन की तस्करी के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। शाह ने कहा कि अमृत महोत्सव के वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नशा-मुक्त भारत’ बनाने का लक्ष्य रखा है।

75 दिनों के दौरान 75 हजार किलोग्राम नारकोटिक्स पदार्थ नष्ट

गृहमंत्री शाह ने कहा किआजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 दिनों के दौरान 75 हजार किलोग्राम नारकोटिक्स पदार्थों को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित समय से पहले ही मात्र 60 दिनों में इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया।

2014 से तेज हुई मुहिम

गृहमंत्री ने बताया कि 2006 से 2013 तक कुल 768 करोड़ की 1.52 लाख किलोग्राम ड्रग्स जब्त हुई, जबकि 2014 से 2022 तक 20 हजार करोड़ रुपए की 3.33 लाख किलोग्राम ड्रग्स जब्त हुई। इसी तरह 2006 से 2013 तक कुल 1257 मामले दर्ज हुए जबकि 2014 से 2022 तक 3172 मामले दर्ज, कुल 152 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग