17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: कहीं छात्राएं मांग रहीं लाइसेंसी तमंचे, तो कहीं प्रधानमंत्री को भेजे जूते

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर ( Hyderabad Vetnery Doctor Rape and Murder Case ) और फिर टोंक में छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद मर्डर ( Tonk Rape and Murder Case ) की दो ताज़ा घटनाओं से देश सकते में है। दिल दहला देने वाली इन घटनाओं से खास तौर से बच्चियां और महिलाएं ख़ौफ़ज़दा हैं।

2 min read
Google source verification
Hyderabad Tonk rape and murder, protests in Rajasthan

जयपुर/नागौर।

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर ( Hyderabad Vetnery Doctor rape and murder Case ) और फिर टोंक में छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद मर्डर ( Tonk Rape and Murder Case ) की दो ताज़ा घटनाओं से देश सकते में है। दिल दहला देने वाली इन घटनाओं से खास तौर से बच्चियां और महिलाएं ख़ौफ़ज़दा हैं। नौबत यहां तक पहुंच गई है कि कॉलेज की छात्राएं और महिलाएं खुद की सुरक्षा के लिए पिस्टल रखे जाने की इज़ाज़त मांग करने लगीं हैं। तो वहीं इस तरह के जघन्य अपराधों पर लगाम लगाने की मांग मोदी सरकार तक पहुंचाने के लिए लोग नए-नए तरीके भी अपनाने लगे हैं।

खुद की सुरक्षा के लिए पिस्टल की इज़ाज़त हैदराबाद और टोंक में हर किसी को झकझोर कर रख देने वाली घटनाओं से आक्रोशित नागौर की विधि कॉलेज की छात्राएं सोमवार को एडवोकेट नजहत रिजवी के नेतृत्व में कलक्टर दिनेश कुमार यादव के पास पहुंची और खुद की सुरक्षा के लिए पिस्टल व उसका लाइसेंस देने की मांग कर डाली।


छात्राओं ने कहा कि जिस देश में नारी को हर स्थान पर नर से ज्यादा आदर दिया जाता है और नवदुर्गा के रूप में पूजा जाता है, उसी गौरवशाली देश भारत में आज नारी असुरक्षित हो गई है। देश में आए दिन महिलाओं एवं छात्राओं के साथ बलात्कार और जघन्य हत्या की घटनाएं हो रही हैं। निर्भया से लेकर महिला डॉक्टर के साथ हुई घटनाओं ने उनको झकझोर दिया है।


छात्राओं ने कहा कि अब उनका विश्वास कानून व्यवस्था व कार्यपालिका से उठने लगा है। इसलिए हमें अपने गरिमापूर्ण और सुरक्षित जीवन जीने के लिए पिस्टल का लाइसेंस उपलब्ध करवाएं, ताकि आवश्यकता पडऩे पर बलात्कारियों को सजा दे सकें। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों के साथ शिक्षण संस्थाओं में महिला वर्ग की सुरक्षा के लिए पुख्ता पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग भी की।

प्रधानमंत्री को भेजे जूते, नंगे पांव रहने की खाई कसम
इधर, नागौर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति रूप सिंह पवार ने भी बड़ा निर्णय ले लिया। रूप सिंह पंवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर यह ऐलान किया है कि जब तक हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी तब तक वे नंगे पांव घूमेंगे।


पूर्व उपसभापति रुप सिंह पंवार ने 7 दिन में आरोपियों को फांसी देने की मांग प्रधानमंत्री से की है। पंवार ने प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन देने के दौरान अपने जूते भी प्रधानमंत्री को भेजे हैं। रूप सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार महिला अपराधों की घटनाएं बढ़ रही है जो शर्मनाक है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आरोपियों को तत्काल फांसी का प्रावधान करना पड़ेगा, तभी जाकर यह घटनाएं रुकेगी।


पंवार ने कहा कि वे तब तक अपने पैरों में चप्पल और जूते नहीं पहनेंगे जब तक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि फांसी होने पर पीएम से जूते वापस मंगवाकर ही वो इन्हें पहनेंगे।