10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल में कुदरती कहर: अब आइएएस अफसर आए आगे, बाढ़ प्रभावितों के लिए देंगे एक दिन का वेतन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Aug 20, 2018

IAS officers to donate one day salary to Kerala flood victims

IAS officers to donate one day salary to Kerala flood victims

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एसोसिएशन ने सराहनीय पहल करते हुए केरल के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि केरल भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश के आइएएस अधिकारी केरल के लोगों के साथ हैं। एसोसिएशन के सदस्य आइएएस अधिकारी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अपने एक दिन का वेतन देकर योगदान करेंगे।


पीसीसी से दो ट्रक खाद्य सामग्री रवाना
पायलट ने केरल में आई भीषण बाढ़ को लेकर कहा कि यह राष्ट्रीय आपदा घोषित होनी चाहिए। कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक एक माह का वेतन रिलिफ फण्ड में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए देंगे। आज प्रदेश से दो ट्रक खाने-पीने के सामान व दवाइयों के भेजे जा रहे हैं, जल्द और भेजे जाएंगे। अब तक केरल में तीन सौ से ज्यादा लोगों की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।


राजस्थान के बच्चों ने भी की मदद
नागौर जिले के बढ़ी खाटू कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए एक-एक रुपया जमा कर वहां के सरकार के पेटीएम में पैसे डलवाएं। प्रधानाध्यापक भंवरलाल चोयल ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद पत्रिका वाचन करते हुए बच्चों को वहां के हालात से अवगत करवाया। जिसको लेकर विद्यार्थियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। उन्होंने आर्थिक मदद का फैसला लिया और अपने अध्यापकों को पैसे जमा करवाए।


शिक्षकों की तरफ से नहीं था कोई दबाव
शिक्षकों ने कहा कि उनकी तरफ से छात्रों पर किसी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं बनाया गया था। लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि स्कूल के विद्यार्थी ऐसे कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।