दरअसल, सांवरमल वर्मा (IAS), संभागीय आयुक्त, भरतपुर के पद से लंबी और सफल प्रशासनिक सेवा के बाद 30 सितंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पुत्र कनिष्क कटारिया 2019 बैच के IAS ऑल इंडिया 1st रैंकर हैं और वर्तमान में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार में संयुक्त सचिव हैं। उन्हें इस पद पर रहते हुए अपने पिता की सेवानिवृत्ति से जुड़ी फाइल पर आदेश हस्ताक्षर करने का सुखद अवसर मिला है।