
जयपुर
सीबीएसई की कल से शुरू हो रही दसवीं की परीक्षाओं में विद्यार्थियों बदले गए नियमों को विशेष ध्यान रखना होगा। नियमों की पालना नहीं करने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने से रोका जा सकता है। हालांकि सीबीएसई ने विद्यार्थियों पर से परीक्षा में एनालॉग घड़ी और जूते मौजे पहनने की बाध्यता को हटा दिया है। वहीं परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थी को परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ ही अपने स्कूल का दिया हआ आईकार्ड लेकर भी जाना होगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र में दिए गए निश्चति समय पर ही परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। इससे देरी होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षार्थी जो स्कूल यूनिफार्म पहन कर स्कूल जाता था वहीं यूनिफार्म पहन कर ही परीक्षा देने जाना होगा। स्कूल यूनिफार्म के अलावा और कोई ड्रेस पहन कर जाने पर उसे परीक्षा देने से रोका जाएगा। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले विद्यार्थी की सख्त तलाशी ली जाएगी। जिसमें उसे सिर्फ परीक्षा केंद्र पर आईकार्ड,प्रवेश पत्र,पेन,पेंसिल ही ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कोई भी सामान परीक्षा केंद्र में लेकर नहीं जाने दिया जाएगा।