28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIFA 2025: ट्रेजर हंट गेम के तहत राजस्थान के इन जिलों में पहुंचेंगे ये बॉलीवुड सेलिब्रेटी, पर्यटन स्थलों पर बनाएंगे वीडियो

The Treasure Hunt Game: कई सेलिब्रिटी यहां के किलों, हवेलियों और ऐतिहासिक इमारतों में जाकर सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगे। इन शहरों की खूबसूरत लोकेशन पर वे एक्टिविटी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Feb 2025, 10:27 AM IST

International Indian Film Academy 2025: गुलाबी नगर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) सीतापुरा में 8 और 9 मार्च को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आइफा) अवॉडर्स का आयोजन होगा। ऐसे में मायानगरी के सितारे गुलाबी नगर में होंगे। आईफा-2025 की प्रमोशनल एक्टिविटी के तहत राजस्थान के जयपुर, जैसलमैर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में ट्रेजर हंट का आयोजन होगा।

अभिषेक बनर्जी, अली फजल, निम्रत कौर, जयदीप अहलावत, अपारशक्ति खुराना समेत कई सेलिब्रिटी यहां के किलों, हवेलियों और ऐतिहासिक इमारतों में जाकर सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगे। इन शहरों की खूबसूरत लोकेशन पर वे एक्टिविटी करेंगे। उनके साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी होंगे। वीकेंड विद द स्टार्स कार्यक्रम के तहत ट्रेजर हंट के जरिये बॉलीवुड सितारे राजस्थान के पर्यटन को प्रमोट करेंगे।

यह भी पढ़ें : IIFA 2025: जयपुर में होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो, प्री-इवेंट में शामिल हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारी, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट

एक-दूसरे को ढूंढने का टास्क

ट्रेजर हंट गेम के तहत एक शहर में एक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की जोड़ी हिस्सा लेगी। दोनों को शहर की अलग-अलग लोकेशन पर छोड़ा जाएगा। फिर एक-दूसरे को ढूंढने का टास्क दिया जाएगा। ऐसे में सेलिब्रिटी शहर की गलियों से होते हुए अपने पार्टनर को ढूंढेगा। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को ढूंढने के बाद शहर के प्रमुख स्थानों पर जाएंगे। तय स्थानों पर पहुंचकर वीडियो शूट करेंगे, जिसमें उस शहर की खासियत, प्रमुख पर्यटन स्थल, खान-पान और स्थानीय रंग-रूप को दर्शाया जाएगा। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा।

लोकेशन: बॉलीवुड सेलिब्रेटी: इंफ्लुएंसर

जैसलमेर: एक्ट्रेस निम्रत कौर: साहिबा बली
बीकानेर: अभिषेक बनर्जी: बरखा सिंह
जोधपुर: एक्टर विजय वर्मा: नील सालेकर
भरतपुर: अपारशक्ति खुराना: करीमा बैरी
कोटा: जयदीप अहलावत
उदयपुर: अली फजल: रिबेल किड

यह भी पढ़ें : IIFA बेस्ट सीरीज नॉमिनेशन: अनुभव सिन्हा की IC814, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी तक, कौन होगी विनर?

आइफा 2025 को तैयारियां जोरों पर

सूत्रों के मुताबिक जयपुर में भी सेलिबे्रटी पर्यटन को प्रमोट करेंगे। आइफा 2025 में के दौरान राजस्थान सरकार अपनी नई फिल्म पॉलिसी भी लॉन्च होगी। आइफा 2025 को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था, आयोजन स्थल की सजावट से लेकर जयपुर शहर की साफ-सफाई तक, हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग