
पत्रिका फोटो...
Rajasthan Weather : नौतपा की शुरुआत के साथ ही मौसम बदल गया है। कई जिलों में तेज गर्मी के साथ आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में यहां दिन और रात दोनों समय गर्मी का प्रकोप जारी है।
यह भी पढ़ें
बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में लू के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण हीट वेव का असर भी देखा जा रहा है। जालौर जिले में विशेष रूप से लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान में भारी उछाल देखने को मिलेगा।
वहीं जयपुर और अन्य जिलों में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यहां मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 41.0 डिग्री, अलवर 37.8 डिग्री, जयपुर में 40.6 डिग्री, सीकर में 40.0 डिग्री, कोटा में 43.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.8 डिग्री, बाड़मेर में 46.6 डिग्री, जैसलमेर में 45.4 डिग्री, जोधपुर में 44.3 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, चूरू में 42.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 42.2 डिग्री और माउंट आबू में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 27.9 डिग्री, जयपुर में 28.8 डिग्री, सीकर में 26.7 डिग्री, कोटा में 31.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.3 डिग्री, बाड़मेर 33.4 डिग्री, जैसलमेर में 33.1 डिग्री, जोधपुर में 30.8 डिग्री, बीकानेर में 30.7 डिग्री, चूरू में 28.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 29.2 डिग्री और माउंट आबू में 22.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
Updated on:
28 May 2025, 9:51 AM IST
Published on:
28 May 2025, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.