7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert 7 April: बिगड़ा है मौसम, सुबह से अब तक 5 अलर्ट, अब अगले 3 घंटे में यहां ओलावृष्टि की संभावना

weather forecast Rajasthan: राजस्थान में 9-10 अप्रैल से बदलेगा मौसम, गर्मी बढ़ने के आसार। बारिश के बाद अब सूखा दौर, तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव। IMD का अपडेट: अगले 4-5 दिन शुष्क मौसम, फिर बढ़ेगी गर्मी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 07, 2026

Heavy rain alert issued by IMD

Heavy rain alert issued by IMD

Hailstorm Warning Today: जयपुर. राजस्थान में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department के जयपुर केंद्र द्वारा जारी ताज़ा नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने आज यानी सात अप्रेल को शाम पांच बजे अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। इसमें ओरेेंज अलर्ट के तहत अजमेर, नागौर व टोंक जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी आशंका है, जिससे फसलों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, फलौदी, पाली, भीलवाड़ा, कोटा, बांरा, उदयपुर, जयपुर जिलों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

जानें राजस्थान में 8 से 10 अप्रेल तक कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। India Meteorological Department के जयपुर केंद्र के अनुसार 7 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक 42.2 मिमी बारिश फलोदी में रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल को भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 9 अप्रैल से प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने लगेगा और अगले 4-5 दिनों तक अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है।

विभाग ने बताया कि 10 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर फिर से महसूस होने लगेगा।

राजस्थान में 9-10 अप्रैल से बदलेगा मौसम, गर्मी बढ़ने के आसार। बारिश के बाद अब सूखा दौर, तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव। IMD का अपडेट: अगले 4-5 दिन शुष्क मौसम, फिर बढ़ेगी गर्मी।