1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: 2 फरवरी को राजस्थान में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

weather update: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 2 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा भी असर दिखाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 01, 2026

IMD Alert

फोटो-पत्रिका

Rajasthan weather: जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 2 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा भी असर दिखाएगा।

विशेष रूप से कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ वर्षा गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और कोटा में भी गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

2 फरवरी को संभावित बारिश वाले जिले

संभाग/क्षेत्रजिले
अजमेर संभागअजमेर, भीलवाड़ा
जयपुर संभागटोंक
कोटा संभागकोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां
उदयपुर संभागबांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर, चित्तौडगढ
भरतपुर संभागधौलपुर (गरज-चमक/हवा)

पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश जिलों में 2 फरवरी को कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

जयपुर शहर मौसम पूर्वानुमान-(1–7 फरवरी 2026)

दिनांकमौसम की स्थितिअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
01 फरवरी 2026मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना2313
02 फरवरी 2026मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना2212
03 फरवरी 2026आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना2212
04 फरवरी 2026आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना2311
05 फरवरी 2026आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना2412
06 फरवरी 2026आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना2513
07 फरवरी 2026आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना2614
Story Loader