
IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय..... मेघगर्जन के साथ कई जिलों में बारिश
Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर व आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, जो कि सामान्य के करीब है। आगामी 2-3 दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीकर में मंगलवार सुबह से मौसम शुष्क रहा। दोपहर में धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ा। शाम को कुछ गर्मी रही। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम 31 तापमान डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
02 Apr 2024 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
