
Weather Update
Rajasthan monsoon Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अभी अभी मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले तीन घंटे में राजस्थान के पांच जिलों में झमाझम बारिश होगी। साथ ही मेघ गर्जना का भी अलर्ट है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आने वाले तीन घंटे में दौसा, चुरू, करौली, झुंझुनू व हनुमानगढ़ जिलों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही मेघ गरजना भी होगी। वैसे तो मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी की तरफ घूम गया है। जिसके बाद से मानसून राजस्थान से चला गया है। अगस्त महीने के बस चार ही दिन बाकी हैं। राजस्थान का मौसम शुष्क हो गया है। पर अभी आई उस खबर ने सबको चौंका दिया है। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि 1 सितम्बर से 7 सितम्बर के बीच राजस्थान में मानसून वापसी कर सकता है। कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होगी।
राजस्थान का फिर बदल रहा है मौसम
मौसम केंद्र ने आज तीन अलर्ट जारी किए, 4.45 पर जारी मौसम अपडेट के अनुसार, दौसा, चुरू, करौली, झुंझुनू व हनुमानगढ़ जिलों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इससे पहले दौसा, करौली व झुंझुनू में हल्की वर्षा के आसार जताए थे। दोपहर 12.30 बजे जयपुर और दौसा में मेघ गरजना के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई थी। लगता है राजस्थान का मौसम फिर बदल रहा है।
यह भी पढ़ें - Weather Update : राजस्थान में 26-31 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम, कब होगा मानसून एक्टिव जानें
आज और कल जानें जयपुर का मौसम
जयपुर का मौसम आज और कल कैसा रहेगा। जयपुर में आज रविवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। बार बार सूरज निकलता है। फिर छिप जाता है। बादल-सूरज में नूराकुश्ती चल रही है। बावजूद इसके बारिश कोई संभावना नही है। पर छुटपुट बारिश हो जाए तो कहा नहीं जा सकता है। दोपहर 1.15 P.M. पर जयपुर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। वैसे जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल 28 अक्टूबर को जयपुर का मौसम शुष्क रहेगा।
अब तक 18 फीसदी अधिक बारिश बरसात
राजस्थान में मानसून के आंकड़ों के अनुसार अभी तक सामान्य से 18 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है। मानसून सीजन में 1 जून - 26 अगस्त के बीच वैसे तो औसत बारिश 353.7 M.M. होती है पर अभी तक अब तक 415.7MM बारिश हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - weather update : अगले चार दिन कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग नया अपडेट
Updated on:
27 Aug 2023 05:11 pm
Published on:
27 Aug 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
