Weather Update: सावन माह में भी बारिश नहीं होने से आमजन, किसान सब परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का कोई नया मौसम तंत्र नहीं बन रहा है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। दक्षिणी हवाएं चलने से दिन में तेज गर्मी रही।
Weather Update: सावन माह में भी बारिश नहीं होने से आमजन, किसान सब परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का कोई नया मौसम तंत्र नहीं बन रहा है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। दक्षिणी हवाएं चलने से दिन में तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़ गया। पंखों व कूलर ने रफ्तार पकड़ ली। तापमान में भी बढ़ोतरी भी हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री चूरू में रेकॉर्ड किया गया। वहीं श्रीगंगानगर में 39.7, पिलानी में 38.9, सवाईमाधोपुर व संगरिया में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में भी अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन मौसम में खास बदलाव नहीं होगा लेकिन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बारिश आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग ताजा अलर्ट, इन छह जिलों में तीन घंटें में होगी झमाझम बारिश
7 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
राजस्थान में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक मौसम एक सा रहेगा। मौसम में कोई खास बदलवाव नहीं होने के कारण आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 6 और 7 सितंबर को भरतपुर, कोटा और उदयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालंकि विभाग के अनुसार 6 दिन में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन सितंबर के दूसरे सप्ताह तक बारिश की संभावना बन सकती है।
यह भी पढ़ें : IMD Monsoon Update: लौट कर आ रहा मानसून, इस दिन से शुरु होगी झमाझम बारिश, नया अलर्ट जारी
123 साल में सबसे सूखा रहा अगस्त
राजस्थान में मानसून सीजन में अगस्त में सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 123 साल में यह सबसे सूखा अगस्त है। पूरे महीने में 30.9 मिमी ही बरसात हुई है। इससे कम वर्ष 1905 में 15.2 मिमी व 1937 में 27.4 मिमी बरसात हुई है। वर्ष 1937 के बाद साल 2023 से इतनी कम बारिश कभी अगस्त महीने में नहीं हुई।