
Rajasthan weather : राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। सितंबर महीने में राज्य में औसत बारिश के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। सितंबर महीने में राज्य में औसत बारिश के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान, दक्षिण-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश कम रही है। पुरे सितंबर महीने में औसत बारिश 63.5MM होती है, लेकिन इस बार 29 दिनों में लगभग 83 MM बारिश हो गई। और अभी भी कुछ संभागो में बारिश हो रही है।
कल, 28 सितंबर को, उदयपुर, सिरोही, पाली, डूंगरपुर समेत दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई। इन जिलों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल देर रात कुछ जगह हल्की बारिश हुई
आपको बता दें कि राजस्थान के कई जिलों में अभी भी बारिश का मध्यम दौर जारी है और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कल देर रात कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ के अलावा जोधपुर, फलोदी के कुछ एरिया में कल देर शाम मौसम बदला और बादल छाने के बाद यहां हल्की बारिश हुई। राजसमंद, भीलवाड़ा एरिया में भी कुछ जगह बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। राज्य के बाकी जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप रही।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। 30 सितंबर तक मानसून राजस्थान से पूरी तरह से विदाई ले लेगा। अक्टूबर में राज्य में बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया बड़ा मौसम सिस्टम बन रहा है। यह सिस्टम एक साइक्लोन सर्कुलेशन के रूप में शुरू होगा, जो आगे चलकर लो-प्रेशर और वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील हो सकता है। हालांकि, इस सिस्टम का राजस्थान तक असर दिखने की संभावना बहुत कम है।
राजस्थान में क्या होगा?
राजस्थान में, इस सिस्टम से कुछ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इसके अलावा कोई खास असर नहीं दिखने की संभावना है।
आगे क्या होगा?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम 2 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में आ जाएगा और कमजोर पड़ जाएगा।
Updated on:
30 Sept 2023 10:18 am
Published on:
29 Sept 2023 06:21 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
