3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में जन्माष्टमी पर कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update : मौसम विभाग ने जन्माष्टमी 4 सितम्बर को राजस्थान के 5 संभाग में हल्की मध्यम व कोटा संभाग व आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
2 min read
Google source verification
imd warning Rajasthan Janmashtami Moderate to heavy rain

Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मानसून आखिरी दौर में चल रहा है। इधर भाद्रपद माह के शुरू होने के साथ ही अधिकांश जिलों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने से ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान (दिन में) में 1 या 2 डिग्री की वृद्धि व गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं न्यूनतम तापमान (रात) में गिरावट दिन के तुलनना में अधिक दर्ज की जा रही है। जन्माष्टमी 4 सितम्बर के लिए मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी आई है। मौसम विभाग ने जन्माष्टमी 4 सितम्बर को राजस्थान के 5 संभाग में हल्की मध्यम व कोटा संभाग व आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग व आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

8 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

वहीं जोधपुर, संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है।

इन चार संभाग में आज का मौसम अपडेट जानें

मौसम विभाग के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज श्रीगंगानगर, रोहतक व WML से होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश रूपवास, भरतपुर में 27 M.M. दर्ज की गई है। उपरोक्त के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

आज 3 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज/भारी बारिश होने की संभावना है।

जयपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में मौसम आज मिलाजुला रहा है। सुबह तेज हवा चल रही थी और मौसम आम दिनों के मुकाबले कुछ ठंडा था। जयपुर का आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आज देर रात तक जयपुर के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वैसे शाम 5 बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर शहर में बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच मौसम गर्म और उमस भरा रहा। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।