
Rajasthan Weather Alert
Rajasthan Weather Update : राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी है। पर आज 13 जनवरी को राजस्थान के कई जिलों में अचानक तापमान बढ़ गया है। जयपुर, फतेहपुर, सीकर, चूरू, माउंट आबू में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर मकर संक्रांति पर मौसम कैसा रहेगा? पतंगबाजी के लिए मौसम कैसे रहेगा? यह जानने के लिए आम जनता में उत्सुकता है। इस पर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान के कई जिलों में मकर संक्रांति पर मौसम साफ रहेगा। पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। दिन में धूप के साथ अच्छी हवा चलने की संभावना है। हवा की दिशा पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी रहने की संभावना है। 14 जनवरी और 15 जनवरी को हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रहने की संभावना है। पतंगबाजी के लिए हवा की यह रफ्तार अनुकूल है। दोपहर में हवा की स्पीड 3 से 4 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। पंतगबाजों के लिए 14 जनवरी और 15 जनवरी का मौसम अनुकूल रहेगा।
16 जनवरी के बाद चलेगी शीतलहर
जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा समेत अन्य कई शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में अच्छी धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि 16 जनवरी के बाद राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर चलेगी।
यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट, 2-3 दिन इन 6 जिलों में पड़ेगी अति शीत लहर
जयपुर का 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?
जयपुर में कल रविवार 14 जनवरी को कैसा मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - जनवरी में इस दिन से मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, IMD का बड़ा अलर्ट
Updated on:
13 Jan 2024 05:59 pm
Published on:
13 Jan 2024 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
