
Weather Alert
weather update : मौसम का मिजाज लगातार बदला रहा है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट है कि आज रविवार 21 जनवरी को राजस्थान के 6 जिलों में शीत दिन घोषित किया गया है। घने कोहरे का भी अलर्ट है। जिस वजह से विजिबिलिटी बहुत खराब हो गई है। वैसे जयपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शनिवार रात से जयपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह भी ठंड पूरे शबाब पर है। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज सुबह 7 बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को भी ठंडा मौसम रहेगा।
रात और दिन के पारे में भारी गिरावट
राजस्थान में शीतलहर के साथ शीत दिन का भी असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से रात और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को 9 जिलों में रात को जहां शीत लहर चली, वहीं दिन में शीत दिन रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें - दौसा में गलनभरी ठिठुरन से छूटी धूजणी, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
माउंट आबू में सबसे कम तापमान रहा
राजस्थान में सबसे कम तापमान माउंट आबू में रहा। माउंट आबू सबसे कम रात का पारा - 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 10.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई जिलों में दिन में सर्द हवाओं से ठिठुरन बनीं रही।
कल 9 जिलों में चली शीत लहर
मौसम केंद्र के अनुसार अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में शीतलहर चली। रविवार को अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन घोषित किया गया है।
रात का न्यूनतम तापमान
माउंट आबू - 2
बारां 5.0
सिरोही 5.1
सीकर 5.2
पिलानी 5.3
फतेहपुर 5.5
जयपुर 5.8।
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, 21 जनवरी को 11 जिलों में चलेगी शीतलहर पड़ेगा घना कोहरा, आज कैसा रहेगा जानें
Updated on:
21 Jan 2024 07:30 am
Published on:
21 Jan 2024 07:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
