12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में हार्ट अटैक और कैंसर का बढ़ता प्रकोप, सरकार कर रही है अनदेखी, पूर्व सीएम ने लगाया आरोप

cancer, heart disease : पूर्व मुख्यमंत्री अशोकगहलोत ने राजस्थान पत्रिका में दस फरवरी को " 5 साल में दिल का हाल बेहाल" शीर्षक से प्रकाशित खबर को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 10, 2025

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि राजस्थान पत्रिका की खबर का हवाला देते हुए बताया कि "केवल जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ही पिछले 5 साल में ही हृदय रोग के मरीजों में 126 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी एवं इनमें आधी संख्या 50 साल से कम आयुवर्ग के लोगों की होना बेहद चिंताजनक है। कोविड के बाद से ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिनमें अचानक से हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट हो रहा है। इसके कारणों पर विस्तृत शोध की आवश्यकता है।


गहलोत ने राजस्थान पत्रिका में दस फरवरी को " 5 साल में दिल का हाल बेहाल" शीर्षक से प्रकाशित खबर को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने 2023 के बजट में आरयूएचएस में सेंटर फॉर पोस्ट कोविड रिहैबिलिटेशन खोलने की घोषणा की थी परन्तु नई सरकार ने इस घोषणा को क्रियान्वित नहीं किया अन्यथा रिसर्च में कुछ वजह सामने आती।

हर साल 1 लाख कैंसर मरीज, 45,000 मौतें

2022 तक के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कैंसर से प्रतिवर्ष 1 लाख लोग ग्रसित हो रहे हैं एवं 45,000 से अधिक मृत्यु हो रही हैं। अगर दिल की बीमारियों के संबंध में विस्तृत शोध कर इनकी रोकथाम पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह भविष्य में विकराल रूप ले सकती है।