जयपुर
उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग ( Women's Empowerment Department ) की ओर से गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण ( women empowerment) विषय पर आयोजित कार्यशाला में शहर की बेटी इनाया खान को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' ( Beti Bachao Beti padhao Campaign ) का जिला ब्रांड एंबेसेडर मनोनीत किया गया है। इनाया बीते कई महीनों से राजस्थानी सीरियलों और शॉर्ट मूवीज में सामाजिक विषय पर लोगों को जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, जयपुर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों समेत आरयू के एसोसिएट प्रोफेसर आदि उपस्थित थे।