बालोतरा/सिवाना (बाड़मेर).
सिवाना कस्बे में बालोतरा रोड पर बुधवार को चार नकाबपोश बदमाशो ने चलती कार को रुकवा लिया और चालक के पैर पर गोली मार कर ( Car looted in barmer ) कार व मोबाइल लूटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस ( barmer police ) मौके पर पहुंची तथा जिले व पड़ोसी जिलों में नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया।