यह है मामला
आयकर निरीक्षक कठूमर निवासी लोकेश की शादी मुनेश फौजदार से करीब सवा साल पहले हुई थी। लोकेश शादी के पहले से ही किसी युवती के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार यह बात पता होने के बावजूद लोकेश के घरवालों ने उसकी शादी कर दी। लोकेश अभी गुजरात में पदस्थापित है। मुनेश जयपुर के गांधीनगर में कृष्णा मार्ग में किराए से रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। मुनेश 11 अप्रेल से गायब थी, 12 अप्रेल को उसके ससुर ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।