16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महावीर लिंब सेंटर में देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली.
ऑल इंडिया जैन यूथ फेडरेशन द्वारा किम्स परिसर में संचालित महावीर लिंब सेंटर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। चेयरमैन गौतम गोलेछा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कोषाध्यक्ष मानव संघवी ने नागरिक कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। निदेशक सुनील भुरट ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प पर जोर दिया। कार्यक्रम में कन्वीनर सुभाष चंद्रा डंक, तकनीशियन एम.एच. नायकर, के. सुदर्शन, सुरेश, चिदंबरम और हुसैन सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन देशभक्ति गीतों और राष्ट्र की एकता, अखंडता व प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।