8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में पेट्रोल नहीं CBG से दौड़ रहीं हैं कारें, यहां है देश का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट

Bio Gas Plant Built in Kota : कोटा में देश का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट बनाया गया है। इसमें बनने वाली कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) से कोटा में लक्जरी गाड़ियां दौड़ रही हैं।

2 min read
Google source verification
bio_gas_plant_kota.jpg

Bio Gas Plant Kota

कोटा में बनाए गए देश के सबसे बड़े गोबर गैस प्लांट से बनने वाली कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) से कोटा में लक्जरी गाड़ियां दौड़ रही हैं। प्रतिदिन प्लांट से 3,000 किलोग्राम सीबीजी गैस बन रही है। यह गैस कारों को 75 हजार किमी चलाने के लिए पर्याप्त है। इससे हर रोज 6 से 8 हजार लीटर पेट्रो पदार्थों की बचत के अलावा प्रदूषण से भी राहत मिल रही है। बायो गैस प्लांट में 40-40 लाख टन क्षमता के दो अनलोडिंग टैंक से होते हुए गोबर सेडिमेंटेंशन टैंक में पहुंचता है, जहां गोबर से मिट्टी अलग किया जाता है। इसके बाद फीडिंग टैंक में गोबर की अन्य गंदगियां दूर की जाती है।

30 दिन की प्रकिया के बाद निकलती है गोबर गैस

आखिर में गोबर 50.50 लाख लीटर के दो डाइजेस्टर में पहुंचता है जहां 30 दिनों की प्रकिया के बाद गोबर गैस निकलती है। इसमें मीथेन गैस से कम्प्रेस्ड बायो गैस ;सीबीजीद्ध बनाई जाती है। प्लांट जैविक खाद फॉस्फेट रिच आर्गेनिक फर्टिलाइजर और 17 आवश्यक तत्वों वाला जैविक तरल भी बन रहा है।

बायो गैस प्लांट की 3000 किलो सीबीजी गैस उत्पादन की क्षमता

रिटायर्ड प्रोफेसर व बायो गैस सलाहकार यूआईटी महेन्द्र गर्ग ने बताया कि देश के सबसे बड़े बायो गैस प्लांट की 3000 किलो सीबीजी गैस उत्पादन की क्षमता है। इससे 1200 घरों की पूरी कॉलोनी की गैस सप्लाई की जा सकती है, जो एशिया में सबसे बड़ी बायो गैस आधारित कॉलोनी है।

यह भी पढ़ें - Republic Day : राजस्थान के सांवला राम विश्नोई को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक सम्मान, उनके बारे में जानें

फैक्ट फाइल

1200 पशुपालक परिवार के पांच हजार सदस्य जुड़े हैं देवनारायण योजना से
01 रुपए किलो के भाव में गोबर खरीद रहे पशुपालकों से
02 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहे गोबर से किसान
21 टन फॉस्फेट रिच आर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाने में सक्षम
3000 लीटर कम्प्रेस्ड बायो गैस ;सीबीजीद्ध बनाने की क्षमता।

करीब 1200 घरों को मिल रही बिजली

बायो गैस प्लांट से 1200 घरों को बिजली मिल रही है। यह एशिया में बायो गैस प्लांट से गैस सप्लाई होने वाली सबसे बड़ी कॉलोनी है। इसमें पूरी हाड़ौती जरूरत का डीएपी खाद का विकल्प जैविक खाद बन रहा है। इसके अलावा 17 आवश्यक तत्वों वाला जैविक तरल भी बन रहा है।

यह भी पढ़ें - Padma Shri Award : राजस्थान की 4 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान, नाम जानकर करेंगे गर्व, इनमें हैं दो सगे भाई