
जयपुर।
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच पूर्व हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में कई सवालों के बेबाक जवाब दिए। बल्लेबाज़ विराट कोहली की 'भविष्य' में कप्तानी के सवाल पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं विराट कोहली की भूमिका में कोई बदलाव नहीं देखता। कोहली जिस भूमिका में अब तक रहे हैं, आगे भी उनकी भूमिका वही रहेगी। वो टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। जब भी विराट खेलते हैं प्रभाव छोड़ते हैं। शर्मा ने कहा कि टीम सदस्य की हर मैच में भूमिकाएं बदल जाती है और हर कोई इसके लिए तैयार रहता है। टीम के नजरिए से सभी खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हैं।
टीम इंडिया के नए कप्तान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली आगे भी बेहतरीन पारियां खेलते रहेंगे। जब विराट वापिस आएंगे तो हमारी टीम और मजबूत होगी क्योंकि उनके पास अनुभव है और वे एक शानदार बल्लेबाज हैं।
'खिलाड़ी मशीन नहीं, आराम देना होगा'
भारतीय टीम के कप्तान ने क्रिकेट के बिज़ी शेड्यूल को लेकर पूछे गए एक सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मशीन नहीं है और सभी को पर्याप्त रूप से आराम दिया जाएगा। रोहित ने कहा कि हम जितने मैच खेलते हैं उसके लिए शरीर को तैयार करना होता है। बायो बबल में खिलाड़ियों के लम्बे करियर के बारे में भी सोचने की ज़रुरत है।
'टूर्नामेंट नहीं जीते, पर परफॉर्मेंस शानदार'
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भले ही हमने आईसीसी के टूर्नामेंट नहीं जीते हैं, लेकिन हमारा प्रदर्शन शानदार रहा है। कुछ जगहों पर कमियां ज़रूर हैं, जिसे दूर करने की हमेशा कोशिश रहती है।
खिलाड़ियों का वर्कलोड काम करना होगा: द्रविड़
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि खिलाड़ियों का वर्कलोड काम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान बड़े टूर्नामेंट पर है। इसके लिए बायो-बबल में खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट सबसे ज़रूरी है। ये सभी टीमों के सामने चुनौती है।
Published on:
17 Nov 2021 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
