12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे पाक जासूस ‘प्रिया शर्मा’ ने ली थी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सीक्रेट जानकारी, बदले में भारतीय नौसेना के क्लर्क को दिए थे 50 हजार रुपए

विशाल को 5,000 से 6,000 रुपए मिलते थे लेकिन जैसे-जैसे उसने और सीक्रेट जानकारी देनी शुरू की तो पाकिस्तानी महिला ने उसे 50,000 रुपए भी दिए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना और कई दूसरी सीक्रेट इनफार्मेशन भी उस महिला को दी थी।

2 min read
Google source verification

AI जनरेटेड पाकिस्तानी जासूस की प्रतीकात्मक तस्वीर और विशाल यादव

Who Is Indian Navy Clerk Vishal Yadav: जासूसी के आरोप में दिल्ली स्थित नौसेना भवन में तैनात अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) विशाल यादव को गिरफ्तार किया है। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि विशाल यादव ने पैसे के लालच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) को सीक्रेट जानकारी दी है जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी शामिल थी। इसके बदले उसे 5 हजार से 50 हजार रुपए तक की राशि मिलती थी।

सोशल मीडिया पर हुई 'प्रिया शर्मा' से दोस्ती

विशाल यादव की गिरफ्तारी के बाद यह सामने आया कि उसने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की एक महिला जासूस 'प्रिया शर्मा' से दोस्ती की थी। पहले फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हुई। फिर वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर चली गई। इस महिला ने धीरे-धीरे विशाल को पैसे का लालच दिया और उसे सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने के लिए मना लिया।

50 हजार रुपए में दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

शुरुआत में विशाल को 5,000 से 6,000 रुपए मिलते थे लेकिन जैसे-जैसे उसने और सीक्रेट जानकारी देनी शुरू की तो पाकिस्तानी महिला ने उसे 50,000 रुपए भी दिए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना और कई दूसरी सीक्रेट इनफार्मेशन भी उस महिला को दी थी। अब तक के पूछताछ में यह भी सामने आया कि विशाल को कुल 2 लाख रुपए मिल चुके थे और कुछ रकम क्रिप्टोकरेंसी (USDT) के रूप में भी भेजी गई थी।

2 बच्चों को पिता है विशाल

विशाल यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले का रहने वाला है और उसने SSB परीक्षा पास करके भारतीय नौसेना में करीब पांच साल पहले ज्वाइन किया था। उसके पिता हरियाणा पुलिस से रिटायर हो चुके हैं। विशाल यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उसकी मां अब घर से बाहर भी नहीं निकल रही हैं और पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गई हुई हैं। पुलिस गिरफ्त में विशाल से लगातार पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK को दी नौसेना की गोपनीय सूचनाएं, दिल्ली के नौसेना भवन से यूडीसी गिरफ्तार

ऐसे हुआ खुलासा

2022 में एक और मामले में 'प्रिया शर्मा' नाम की आईडी से जुड़े दो अन्य जासूसों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस ने जब 'प्रिया शर्मा' का अकाउंट खंगाला तो उसमें विशाल यादव का नाम भी सामने आया। विशाल यादव नौसेना भवन में तैनात था ऐसे में उस पर ख़ास नजर रखी और उसकी सोशल मीडिया की जांच की गई। जिसमें ख़ुफ़िया जानकारी भेजने के मामले में 25 जून को उसे गिरफ्तार किया।

ऑनलाइन गेम खेलने की थी लत

विशाल के मोबाइल की जांच में कई जानकारियां मिलीं जिनमें पैसों का लेन-देन, गोपनीय सैन्य जानकारी इधर-उधर करने और ऑनलाइन गेम्स खेलने की आदत जैसी कई बातें सामने आई है। पुलिस फिलहाल विशाल को जयपुर लाकर आगे की जांच में जुट गई है।


यह भी पढ़ें : जैसलमेर का रहने वाला सरकारी अधिकारी निकला ‘पाकिस्तानी जासूस’, ISI एजेंट से बातचीत के मिले सबूत