Indian Railways : रेलवे के इन दो फैसलों से यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं रेलवे की सूचना के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की दो ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई-एषुंबूर स्टेशन यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्यों के चलते वहां ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की दो ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मदुरै-बीकानेर एक्सप्रेस अब 26 जून, 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई और 7 व 14 अगस्त को परिवर्तित मार्ग चेन्नई बीच स्टेशन होकर चलेगी। मन्नारगुड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन भी 23, 30 जून, 7, 14, 21, 28 जुलाई तथा 4, 11 व 18 अगस्त को चेन्नई बीच स्टेशन के माध्यम से किया जाएगा।