रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फर्स्ट एसी में सफर करने वाले यात्रियों की ओर से लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि यात्रियों और पालतू जानवरों को एक जैसे कंबल दिए जाते हैं। कई बार संदेह होता था कि कहीं यात्रियों को जो कंबल दिया है, वह पहले किसी जानवर द्वारा तो उपयोग में नहीं लिया गया। कुछ यात्री कंबलों के उपयोग को लेकर संकोच करते थे।