21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Railway Alert : जोधपुर-दिल्ली के बीच जुलाई में कई बड़ी ट्रेन रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा मार्ग, जानें नाम

Railway Alert : जोधपुर-दिल्ली के बीच जुलाई में कई बड़ी ट्रेन रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा मार्ग, जानें नाम

Railway Alert : रेलवे अलर्ट। रेलवे ने सचेत किया है कि जुलाई में जोधपुर-दिल्ली के बीच कई बड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। साथ ही कुछ बदले मार्ग से चलेंगी। सफर करने से पहले ही इन ट्रेनों का जानें नाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jun 2025, 11:44 AM IST

Jodhpur-Delhi Many Major Trains will be cancelled in July Month Some Routes Changed Know Name

फाइल फोटो पत्रिका

Railway Alert : जुलाई के अंतिम सप्ताह में जोधपुर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के कारण जुलाई में जोधपुर से दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 20 से 28 जुलाई तक इस मार्ग पर जहां कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी, वहीं कुछ ट्रेनें को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

1- ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट दिल्ली सराय रोहिल्ला से 21 से 28 जुलाई तक (8 ट्रिप) । गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट जोधपुर से 21 से 29 जुलाई तक (9 ट्रिप)।
2- ट्रेन संख्या 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट जोधपुर से 24 जुलाई को (1 ट्रिप)।
3- ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट जोधपुर से 20 से 27 जुलाई तक (8 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट दिल्ली सराय रोहिल्ला से 21 से 28 जुलाई तक (8 ट्रिप)।

इनका ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

1- ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट 22 व 25 जुलाई को (2 ट्रिप) हावड़ा से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली केसरगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर चलेगी।
2- ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 26 व 27 जुलाई (2 ट्रिप) दिल्ली से रवाना होगी। वह परिवर्तित मार्ग पटेलनगर-दयाबस्ती-दिल्ली केसरगंज-दिल्ली होकर चलेगी।
3- ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 21 से 28 जुलाई तक (8 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग पटेलनगर-दिल्ली केसरगंज-दयाबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। जबकि गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 26 व 27 जुलाई (2 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली केसरगंज-दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी।
4- ट्रेन संख्या 20488 दिल्ली-बाड़मेर मालानी सुपरफास्ट 22 जुलाई को (1 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी, जो परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली केसरगंज-दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें :खुशखबर, राजस्थान के नूआं स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव बढ़ा, आज से चलेगी मदार-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन योजना में मिलेंगे 1.50 लाख रुपए, जानें क्या है पात्रता और प्रक्रिया?