ट्रांसपोर्टर्स ने एक माह पहले ही ट्रक भाड़ा दो फीसदी तक बढ़ा दिया था, अब वे फिर से भाड़ा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार वर्तमान में दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, तेल, देसी घी, वनस्पति, चीनी, गुड़ एवं मसालों के भावों में और तेजी संभव है।