
जयपुर। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर), चंडीगढ़ के सहयोग से 'ओबीई और एनबीए मान्यता' पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें 350 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। एनआईटीटीटीआर के रिमोट सेंटर के तौर पर पूर्णिमा कॉलेज में इस प्रोग्राम की मेजबानी मिली।
इसके विभिन्न सत्रों में एनआईटीटीटीआर तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विषय के बारे में जानकारी दी। इसकी शुरुआत में एनआईटीटीटीआर पाठ्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. बलविंदर धालीवाल ने ऑनलाइन मोड में एफडीपी का उद्घाटन किया।
पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल डॉ. महेश बुंदेले ने ओबीई के महत्व के बारे विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. पंकज ढेमला ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से डॉ. पायल बंसल द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का संचालन किया गया।
Published on:
16 Aug 2023 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
