
जयपुर। मालवीय नगर में आहार और पोषण विशेषज्ञ डॉ. अनुमिता पाठक की नई किताब "महिलाओं के लिए स्वास्थ गाइड: रजोनिवृत्ति और उससे संबंधित सभी जानकारी" का विमोचन किया गया। इस किताब का उपशीर्षक है "मेनोपॉज और आपका स्वास्थ"। जो 40 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण गाइड है। डॉ. पाठक ने बताया कि कुछ साल पहले वे रजोनिवृत्ति से संबंधित जानकारी के लिए किताबें ढूंढ़ रही थी। लेकिन हिन्दी में पर्याप्त जानकारी नहीं मिली। जिससे इस किताब को लिखने का निर्णय लिया। किताब में हार्मोन्स, आहार, योग, सप्लीमेंट्स, वजन नियंत्रण और रजोनिवृत्ति से संबंधित समस्याओं जैसे हड्डियों का घनत्व कम होना, नींद की समस्या, अवसाद आदि पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Published on:
21 Feb 2025 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
