28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्पेक्टर के बेटे ने युवक को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

करणी विहार थाना इलाके के जगदम्बा नगर में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद सीएमओ में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने एक ठेले वाले पर बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Apr 2024, 8:29 PM IST

Inspector son killed the young man in jaipur

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके के जगदम्बा नगर में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद सीएमओ में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने एक ठेले वाले पर बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल को आरोपी पिता के साथ एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद फरार हो गया। देर रात तीन बजे घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि हत्या का शिकार मोहनलाल (35) मूलतः आगरा फिलहाल जगदम्बा नगर के पास रहता था। वह करीब दस साल से सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। मोहन मंगलवार रात करीब दस बजे मंदिर के पास गया था। जहां पड़ोस में रहने वाले क्षितिज शर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद मोहन पैदल रवाना हो गया।

उसके पीछे-पीछे क्षितिज स्कूटी लेकर चल रहा था। इसके बाद क्षितिज ने स्कूटी घर में खड़ी की और बल्ला लेकर बाहर निकला। गुस्साए क्षितिज ने घर के गेट के पास मोहन के सिर पर बल्ले से एक के बाद एक वार शुरू कर दिए। वह तब तक हमला करता रहा जब तक कि पीड़ित बेहोश होकर न गिर पड़ा।

हो-हल्ला सुनकर क्षितिज के पिता इंस्पेक्टर प्रशांत भी बाहर आ गए। गेट के सामने मोहन को लहूलुहान देख सारा माजरा भांप गए। तुरंत ही बेटे को समझाकर साइड में ले गए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने घर से कार निकाली और पत्नी, बेटा-बेटी के सहयोग से घायल मोहन को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी क्षितिज के पिता इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा सीएम सिक्योरिटी में तैनात हैं।

पिता का भी हो चुकी मौत
मोहन के पिता का कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां और चार बहनें है। इनमें तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उधर, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।