24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में ‘पुष्पा 2’ की जगह दिखाई दूसरी फिल्म, दर्शकों ने जमकर काटा बवाल; देखें VIDEO

Raj Mandir Cinema Hall in Jaipur: जयपुर के राजमंदिर सिनेमा हॉल में 'पुष्पा 2' की जगह दूसरी फिल्म दिखाने पर दर्शकों ने हंगामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 25 Dec 2024, 1:07 PM IST

Raj Mandir Cinema Hall in Jaipur

Raj Mandir Cinema Hall in Jaipur: बुधवार की सुबह जयपुर के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा हॉल में दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। क्योंकि दर्शक बड़ी उम्मीदों के साथ अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2' देखने पहुंचे थे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया, जब स्क्रीन पर किसी दूसरी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों के हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दर्शकों के विश्वास के साथ हुआ खिलवाड़

इस घटना से दर्शकों में नाराजगी फैल गई और वे फिल्म हॉल से बाहर आकर जोरदार विरोध करने लगे। 'पुष्पा 2' की जगह दूसरी फिल्म दिखाने को लेकर लोग सिनेमा हॉल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हंगामे के बीच प्रबंधन ने गलती स्वीकार की और जल्द से जल्द फिल्म बदलने का आश्वासन दिया।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है। लोग राजमंदिर हॉल प्रबंधन की आलोचना कर रहे हैं और इसे दर्शकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्या बदलेंगे भजनलाल सरकार के कई मंत्री? CM और राजे के दिल्ली दौरे के बाद चर्चा तेज; ये नए नाम आए सामने

पुष्पा-2 की जगह दिखाई बेबी जॉन

दरअसल, क्रिसमस डे पर वे लोग अपनी-अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा-2 देखने के लिए घर से निकले थे। इसके लिए सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन टिकट भी बुक करवाई थी। लेकिन आज जब सिनेमा हॉल पहुंचे तो थिएटर वालों ने बताया कि सुबह 10:45 बजे वाले शो को कैंसिल कर दिया गया है और इस वक्त 'बेबी जॉन' मूवी चल रही है।

वहीं, इस संबंध में सिनेमा हॉल के स्टॉफ ने बताया कि यह बदलाव प्रोड्यूसर के फैसले की वजह से हुआ है। वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। यह बात सुनकर कुछ लोग बेबी जॉन मूवी ही देखने अंदर चले गए, कुछ वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग सिनेमा हॉल प्रबंधन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए वहीं हंगामा किया।

यहां देखें वीडियो-