16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए जयपुर के मशहूर पर्यटन स्थलों से जुडी दिलचस्प कहानियों के बारे में

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Patel

Aug 02, 2018

jaipur news

जानिए जयपुर के मशहूर पर्यटन स्थलों से जुडी दिलचस्प कहानियों के बारे में

जयपुर. जयपुर में कई पर्यटन स्थल हैं, और हर एक जगह से कोई ना कोई कहानी जुडी हुई हैं। यहां के महल और किले आज भी यहां के योद्धाओ की वीरता की कहानी बताते हैं। महल और किलो के अलावा भी जयपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं। विदेशी सैलानियों को जयपुर के दर्शनीय स्थल खासा आकर्षित करते हैं। अक्सर पर्यटक यहां आकर यहां के रंग में रंग जाते हैं। जयपुर में बहुत से पर्यटक स्थल है, जो की न केवल देश बल्कि विदेशो में भी मशहूर हैं।

आमेर किला

आमेर किले के निर्माण महाराजा मान सिंह प्रथम ने करवाया था। यह खूबसूरत किला बड़े दरवाजों और पथरीले रास्तों के साथ हिंदू वास्तुकला का कलात्मक नमूना है। यह किला चार मंजिला है जो की लाल संगमरमर और बलुवा पत्थरों से बना है।किले में शाही विरासत का दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, के साथ-साथ शीश महल और सुख निवास भी है। शाही परिवार कई पीढि़यों तक यहां रहा था। इस किले में एक गुप्त रास्ता भी है, जो की किले को जयगढ़ किले से जोड़ता है।

जयगढ़ किला

इस किले का निर्माण महाराजा जय सिंह द्वारा कराया गया यह किला आमेर में अरावली की पहाडि़यों के भाग चील का टीला में स्थित है। इस किले का निर्माण आमेर किले की सुरक्षा के लिए कराया गया था। एक गुप्त मार्ग जयगढ़ और आमेर किले को जोड़ता है। तीन किलोमीटर लंबे और एक किलोमीटर चौड़े किले में दुनिया की सबसे बड़ी तोप है जिसका नाम जयवन है।

हवा महल

जयपुर के दक्षिण में स्थित हवा महल का निर्माण महाराजा प्रताप सिंह ने करवाया था। इस महल में 1000 छोटी खिड़कियां हैं जिससे इसका आकर छत्ते की तरह दिखता है। यह महल गुलावी और लाल पत्थरों से बना है। यह महल शाही सिटी पैलेस का हिस्सा है और जनाना कक्ष तक फैला है।

जल महल

जल महल शहर की सागर झील के बीच स्थित है। इन दोनों को 18वीं सदी में राजा जय सिंह ने पुनर्निर्मित किया और बड़ा करवाया। इस महल की पहली मंजिल पर स्थित हाॅल को बहुत अच्छी तरह से सजाया गया है लेकिन फिर भी इसके उपर स्थित चमेली बाग ज्यादा खूबसूरत है। यह पूरा इलाका अरावली, अन्य किलों, मंदिरों और मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा है। इस झील की ड्रेनेज प्रणाली बहुत अच्छी है जो कि मछलियों को जिंदा रहने के लिए जरुरी गहराई देती है और इसमें मानव निर्मित पांच द्वीप हैं जो प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग