17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव तीर्थ नगरी पुष्कर में, प्रदेश की लोक संस्कृति होगी साकार

तीर्थ नगरी पुष्कर में राज्य सरकार की ओर से शनिवार शाम से मंगलवार तक अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव होगा।

2 min read
Google source verification
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव तीर्थ नगरी पुष्कर में, प्रदेश की लोक संस्कृति होगी साकार

अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव तीर्थ नगरी पुष्कर में, प्रदेश की लोक संस्कृति होगी साकार

तीर्थ नगरी पुष्कर में राज्य सरकार की ओर से शनिवार शाम से मंगलवार तक अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव होगा। पर्यटन विभाग, आरटीडीसी, पुष्कर नगर पालिका और अजमेर जिला प्रशासन की अगुवाइर् में भक्ति, लोक संस्कृति, दीपदान, आतिशबाजी, म्यूजिकल नाइट, बॉलीवुड सेलिब्रिटी नाइट सहित कई कार्यक्रम होगे। दीप प्रज्जवलन और आरती के साथ शनिवार शाम अलग—अलग कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें : होली को लेकर बाजार गुलजार, कारोबारियों के खिले चेहरे, दोगुना होगा कारोबार

पुष्कर मेला मैदान में कैमल शो

आज शाम 6:30 बजे महाआरती पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर होगी। शाम सात बजे ब्रह्मा मंदिर के ब्रह्म वाटिका क्षेत्र में एम्फी थिएटर की ओर से भजन गायक विद्या शाह के भजनों की प्रस्तुति होगी। रविवार शाम चार बजे पुष्कर मेला मैदान में कैमल शो होगा। शाम 6:30 बजे पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर महाआरती और शाम सात बजे पदमश्री गुलाबो सपेरा की ओर से पुष्कर के मेला मैदान में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति होगी। शाम आठ भजन गायक पदम अनुराधा पौडवाल भजनों की प्रस्तुति देंगी। सोमवार शाम चार बजे ब्रह्म चौक, होलिका चौक, ब्रह्म वाटिका में चंग, डफ, कच्ची घोड़ी एवं गैर नृत्यों का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें : होली से पहले महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा

सवा लाख दीपक प्रज्वलित होंगे

पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर शाम छह बजे सुप्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथू लाल सोलंकी और उनके शिष्य नगाड़ा वादन की प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 बजे पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही ब्रह्म घाट पर महा आरती का आयोजन होगा। शाम 6:50 बजे पुष्कर सरोवर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। शाम सात बजे मेला मैदान और भ्रम वाटिका में होलिका दहन होगा। इसके बाद फूलों से होली खेली जाएगी। शाम 7:30 बजे पदमश्री हरिहरन का म्यूजिक कंसर्ट मेला मैदान में होगा। मंगलवार शाम 6:30 बजे महाआरती का आयोजन पुष्कर सरोवर पर होगा।