31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: SMS स्टेडियम में पहले दिनभर चला बवाल, राजस्थान रॉयल्स ने मांगी खेल मंत्री से माफी, फिर थमा विवाद

राजस्थान में होने जा रही आईपीएल मैच से पहले ही बड़ा विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खेल मंत्री अशोक चांदना ने स्टेडियम में बने खेल परिषद के कार्यालय में ताला ही लगावा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
IPL 2023: जयपुर में SMS स्टेडियम में पहले दिनभर चला बवाल, राजस्थान रॉयल्स ने मांगी खेल मंत्री से माफी, फिर थमा बवाल

IPL 2023: जयपुर में SMS स्टेडियम में पहले दिनभर चला बवाल, राजस्थान रॉयल्स ने मांगी खेल मंत्री से माफी, फिर थमा बवाल

जयपुर। राजस्थान में होने जा रही आईपीएल मैच से पहले ही बड़ा विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खेल मंत्री अशोक चांदना ने स्टेडियम में बने खेल परिषद के कार्यालय में ताला ही लगावा दिया। बुधवार को दिनभर चले विवाद के बाद शाम करीब 6 बजे विवाद थमा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल मंत्री अशोक चांदना से माफी मांगी गई। जिसके बाद ताले वापस खोले गए।

इससे पहले मंत्री चांदना बुधवार सुबह स्टेडियम में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने आरसीए और राजस्थान रॉयल्स पर अवैद्य निर्माण का आरोप लगाया। इसके बाद खेल मंत्री चांदना के आदेश पर मैच शुरू होने से पहले शाम 4:15 बजे मै स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया गया। इससे स्टेडियम के वेस्ट साइड में अब नहीं जाया जा सकता है। चांदना ने बताया कि आरसीए ने अवैद्य वीआईपी स्टैंड बनाया है। इसकी वजह से कर्मचारी अपने कार्यालय भी नहीं जा पा रहे हैं।

इसके बाद अति पुलिस उपायुक्त दित्तिय कुंवर राष्ट्रदीप व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मंत्री अशोक चांदना से बात की। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से माफी मांगने पर विवाद थमा और दर्शकों के लिए ताले खोले गए।