7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: विश्व के नंबर वन बॉलर के सामने कितने रन बनाएंगे कैरियर का चौथा टी- 20 खेलने वाले वैभव ?

Vaibhav Suryavanshi Fourth T20: आज वैभव का सामना दुनिया के नंबर वन बॉलर से होने वाला है। पिछले मैच की तरह ही इस मैच मेंं भी जयपुर में ज्यादा रन बनने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

तीसरे T20 मैच में शतक लगाने के बाद वैभव

IPL 2025: ताबड़तोड़ क्रिकेट में छक्के-चौके की बारिश कर अपने तीसरे ही टी20 में शतक ठोकने वाले चौदह साल के वैभव का आज चौथा मैच है। पिछले मैच में गुजरात के छक्के छुड़ाने वाले वैभव पर आज फिर से देश-दुनिया की नजर है। लेकिन आज चुनौती कुछ ज्यादा भारी है। आज वैभव का सामना दुनिया के नंबर वन बॉलर से होने वाला है। यॉर्कर फेंकने में माहिर जसप्रित बुमराह और वैभव की टक्कर देखने के लिए लोग आतुर हैं। पिछले मैच की तरह ही इस मैच मेंं भी जयपुर में ज्यादा रन बनने की उम्मीद है।

वैभव का आज चौथा मैच

वैभव सूर्यवंशी का यह चौथा मैच होने वाला है। इससे पहले वाले तीन मैचों में उन्होंने अच्छी पारियां खेली हैं। अपने टी20 कैरियर की पहली ही बॉल पर छक्का मार फेमस हुए वैभव ने अपने तीसरे ही मैच में 35 बॉल पर शतक ठोक दिया था। इसमें चौके से ज्यादा संख्या छक्के की थी।

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेली गई पारी में मैदान के हर ओर छक्के मारे गए थे और देखते ही देखते वैभव सेलिब्रेटी बन गए। बिहार सरकार ने दस लाख रुपए का इनाम वैभव को देने की बात कही है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने भी वैभव को महंगे उपहार दिए।

यह भी पढ़ें: Neet छात्रा से गैंगरेप, कोचिंग जाने जिस टेंपो में बैठी उसी में चार घंटे तक नोचतें रहे चार दरिंदे, बुरी हालत में फेंक गए

बुमराह से पहली बार होगा सामना

आज वैभव सूर्यवंशी का नंबर वन यॉर्कर बॉलर माने जाने वाले जसप्रित बुमराज से सामना हो सकता है। यह पहली बार होगा कि बुमराज , वैभव को गेंदबाजी करेंगे। बुमराज वर्तमान में आईसीसी टेस्ट बॉलर रेटिंग में पहले नंबर पर हैं। वहीं वन डे और टी20 में भी उनका अच्छा दबदबा है। मुंबई से खेलने वाले जसप्रित ने पहले कुछ मैच मिस किए थे। लेकिन अब वे लगातार अपनी टीम के लिए अच्छा परफार्म कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीमेंट के बोरे उतारते-उतारते मजदूर बन गया शिक्षक, रेखाराम ने लिखी मेहनत की नई परिभाषा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग