21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में IPL टिकट की हो रही जालसाजी, साइबर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, बताया कैसे हो रहा स्कैम और कैसे बचें

Fake IPL Tickets Jaipur: जयपुर में आईपीएल 2026 टिकटों की बढ़ती मांग के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया ऑफर और नकली ई-टिकट के जरिए लोगों से ठगी हो रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 21, 2026

IPL 2026 Ticket Scam in Jaipur Police Issue Strict Advisory How to Spot Fake QR Codes and Stay Safe

Fake IPL Tickets Jaipur (Photo-AI)

Jaipur IPL Ticket Booking: जयपुर: आईपीएल 2026 सीजन के दौरान टिकटों की बढ़ती मांग के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों को निशाना बनाते हुए टिकट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

बता दें कि इसको लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने विशेष एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) वीके सिंह के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने कई अहम अपील की है।

पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम की ये रही अपील

पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह के मुताबिक, अपरार्थी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। साइबर अपराधी फिशिंग और क्लोन वेबसाइट्स के जरिए असली साइट्स की हूबहू नकल तैयार करते हैं। जहां कार्ड डिटेल डालते ही खाते से पैसे निकल जाते हैं।

फर्जी विज्ञापनों से कर रहे भ्रमित

गूगल पर सर्च के दौरान ऊपर दिखने वाले फर्जी विज्ञापनों से भी लोगों को भ्रमित किया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर वीआईपी पास या कन्फर्म टिकट के नाम पर लुभावने ऑफर देकर ठगी की जा रही है।

इसके अलावा भुगतान के बाद व्हाट्सएप पर नकली क्यूआर कोड या ई-टिकट भेज दिए जाते हैं, जो स्टेडियम में मान्य नहीं होते। अपराधी 'सिर्फ 2 टिकट बचे हैं' या 'लास्ट ऑफर' जैसे झांसे देकर तुरंत भुगतान का दबाव भी बनाते हैं।

कैसे करें बचाव

  • टिकट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत पार्टनर से ही खरीदें।
  • किसी भी वेबसाइट पर भुगतान से पहले उसकी स्पेलिंग और सुरक्षा चिह्न https:// होने की जांच करें।
  • हमेशा सुरक्षित पेमेंट गेटवे का उपयोग करें।
  • यदि कोई ऑफर बहुत सस्ता या अविश्वसनीय लगे तो उससे बचें।

ठगी होने पर तुरंत करें ये काम

  • यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत निम्न शिकायत दर्ज कराएं।
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
  • हेल्पडेस्क नंबर: 9256001930 या 9257510100 पर।
  • ऑनलाइन पोर्टलः cybercrime.gov.in पर।
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन में।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग