
जयपुर। राजस्थान में रंगे हाथों घूस लेते पकड़े गए IRS अधिकारी सही राम मीणा ने GST पर एक किताब भी लिखी थी। इस किताब का नाम है Need of Tax Reforms in India (New Era of GST)। मीणा की किताब ऑनलाइन 595 रुपए में बिक रही है।
सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले मीणा के बारे में पता चला है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह भाजपा और कांग्रेस से टिकट चाहते थे। इससे पहले उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन वे असफल रहे।
200 करोड़ रुपए से ज्यादा के मालिक निकला सहीराम मीणा नोटों का मानो दीवाना ही था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर टीम ने सिद्धार्थनगर स्थित उसके घर में प्रवेश किया तो देखकर दंग रह गई। आलीशान बंगले में घुसते ही बड़ी तस्वीर लगी मिली। इसमें नोटों की गड्डियां थीं। लिखा था, 'आइ एम फर्स्ट बिलेनियर'।
एसीबी अधिकारियों ने बताया, नजारा देखकर पता चलता है कि आरोपी मीणा को नोटों से कितना मोह था। गलत काम कर सबसे अमीर बनने का सपना था। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कोटा में कार्रवाई के दौरान पता चला कि आरोपी मीणा रोजाना 10 लाख रुपए जुटाता था। जयपुर आवास पर 2 करोड़ रुपए से अधिक की मिली रकम मात्र 3 माह में जुटाई गई थी।
एसीबी टीम को कोटा में मीणा की एक डायरी मिली है। एसीबी सूत्रों ने बताया कि मीणा नौकरी पर लगा तब से ही डायरी में रिकॉर्ड बना रखा है। डायरी के एक पेज पर लिखा है कि 17 लाख रुपए एक व्यक्ति को डेढ़ रुपए सैकड़ा के हिसाब से उधार दिए हुए हैं। उससे 4 चेक ले रखे थे। घूस कर रकम रखने मीणा सप्ताह में 2 दिन कोटा से जयपुर आता था। अधिकांश सम्पत्ति घूस से ही जुटाई थी। हालांकि एसीबी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
Updated on:
29 Jan 2019 11:10 am
Published on:
29 Jan 2019 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
