10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांगो फीवर महामारी की तरह तो नहीं फैलेगा!- मानवाधिकार आयोग ने मांगी जानकारी

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग (RSHRC) ने जोधपुर (Jodhpur) में कांगो फीवर (Cango Fever) से दो मरीजों की मौत होने और जोधपुर के बोरुन्दा में 240 घरों में सर्वे करने की राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबरों पर प्रसंज्ञान(Cognizance) लिया है। आयोग अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया(Justice Prakash Tantia) ने कांगो फीवर के जानलेवा बीमारी होने की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

विषय को जटिल व तकनीकी बताते हुए आमजन को इस बीमारी के फैलने,बचाव के उपायों और प्रभाव की जानकारी होना आवश्यक बताया है। आयोग ने कहा है कि यह जानना जरुरी है कि क्या राज्य के अन्य हिस्सों मंे भी यह बीमारी है या नहीं और यदि है तो राज्य मेंइस बीमारी के इलाज की क्या सुविधाएं हैं। इसके साथ ही आयोग ने एम्स जोधपुर के अधीक्षक,डॉ.एस.एन.मेडिकल कॉलेज जोधपुर के प्रिंसिपल तथा चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से कांगो फीवर की प्रकृति, बचाव के उपाय और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाले अस्पतालों,बीमारी के महामारी के समान फैलने की संभावना,जोधपुर के एम्स व एस.एन.मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों मंे इस बीमारी की जांच व इलाज की सुविधाओं होने या नहीं होने तथा किए जा रहे इलाज के संबंध में 23 अक्टूबर तक तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने राज्य के अन्य हिस्सों में कांगो फीवर की मौजूदगी होने या नहीं होने व इलाज की सुविधाओं की जानकारी भी देने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग