21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरिक्ष के राज बताने को इसरो आएगा जयपुर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब जयपुर में अंतरिक्ष के राज की परतें खोलेगा। इसरो पहली बार राजधानी में तीन दिवसीय आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

Apr 06, 2016

isro

isro

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब जयपुर में अंतरिक्ष के राज की परतें खोलेगा। इसरो पहली बार राजधानी में तीन दिवसीय आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इसमें रीयल टाइम प्रदर्शनी के साथ नामचीन वैज्ञानिकों की सफलता का सफर बताया जाएगा। सीतापुरा स्थित जेईसीआरसी विवि में 12 से 14 अप्रेल तक आयोजन होगा। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विद्यार्थी व दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक आमजन प्रदर्शनी देख सकेंगे।

क्या होगा खास

चंद्रयान, मंगलयान, भारतीय उपग्रह प्रणाली और इसरो के 12 प्रमुख उपग्रह के रीयल टाइम मॉडल। लाइव जल रॉकेट प्रणाली का प्रक्षेपण। विशेष सत्र मंगलयान की सफलता पर । चंद्रयान की सफलता की कहानी। इसरो की भावी योजनाओं पर विशेषज्ञों से चर्चा। डिजिटल इंडिया की अंतरिक्ष अनुसंधान में भूमिका पर वाद-विवाद व विज्ञान प्रश्नोत्तरी।

मंगल से चंद्र तक का ज्ञान

डीआरएमएस समुद्रिया

समुद्रिया इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। मंगलयान के निर्माण से लेकर इसके प्रक्षेपण तक पूरे कार्यक्रम से समुद्रिया जुड़े रहे हैं।

डॉ. रामरत्न

डॉ. रामरत्न भी इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। रामरत्न चंद्रयान परियोजना की जान माने जाते हैं। ये जयपुर में तीनों दिन मौजूद रहेंगे।


ये भी पढ़ें

image