27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां हो गई बल्ले-बल्ले: इस विभाग में पहली बार 10 हजार कर्मचारियों को मिला दीपावली का तोहफा

Diwali celebration: प्रदेश भर के लगभग 10 हजार कार्मिकों को पहली बार दीपावली पर उपहार दिए गए हैं। जब दीपावली उपहार दिए तो सभी के चेहरे खिल उठे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Oct 29, 2024

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने मंगलवार को निगम मुख्यालय पर दीपावली के उपलक्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, मैकेनिक, निगम के चालकों और परिचालकों को जब दीपावली उपहार दिए तो सभी के चेहरे खिल उठे। प्रदेश भर के लगभग 10 हजार कार्मिकों को पहली बार दीपावली पर उपहार दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दिए गए इन उपहारों और दीयों को पाकर कार्मिक गदगद हो उठे और बोले दीपावली पर इस तरह की अनूठी पहल से उनके घर रोशन हो गए।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निगम की इस पहल से इन कार्मिकों के घर रोशन होंगे और उनका उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्मिक निगम परिवार का हिस्सा हैं और उनकी इस दीपावली को यादगार बनाने के लिए यह पहल की गई है। परिवहन निगम द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से पूरे प्रदेश के लगभग 2 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और मैकेनिकों को दीपावली उपहार दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: public holiday: नवम्बर में दो दिन रहेगा स्थानीय अवकाश,जानें किस-किस दिन व किन जिलों में स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

लगभग 8 हजार चालक और परिचालकों की रोशन हुई दिवाली
प्रदेश के सभी डिपो के लगभग 8 हजार चालक और परिचालकों को भी दीपावली उपहार दिए जा रहे हैं। निगम मुख्यालय पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह और प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मौजूद ड्राइवर और कंडक्टरों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार दिए। उपहार पाकर सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और सभी पहली बार दिवाली उपहार पाकर हर्षित नजर आए। निगम की इस पहल में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने साथ दिया।
निगम अध्यक्ष ने दीपावली उपहार वितरण में सहयोगी बैंकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये दीपावली 10 हजार परिवारों के घरों में उजाला लेकर आएगी।


यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा एक्शन, बोर्ड की कॉपी जांचे बिना नम्बर देने वाली शिक्षिका को किया निलम्बित

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग