9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर खरीदारी करने वेश बदलकर भीड़ भरे बाजार में आया जगन गुर्जर का साथी डकैत, फिर ये हुआ…

Jagan Gurjar's fellow dacoit came in a crowded market, changed to shop on Diwali. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नगर गांव इलाके में खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। उसके बाद बैग भी है। पुलिस टीमें वहां पहुंची और उसके बैग की तलाशी लेने की कोशिश की। इस दौरान उसे पहचान लिया गया।

2 min read
Google source verification
rajasthan news

jagan gurjar

जयपुर. Dacoit Jagan Gujjar डकैत जगन गुर्जर के एक साथी को गुरुवार को (Dholpur police) धौलपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वह अपने साथियों के लिए शहर (Shopping on diwali) खरीदारी करने आया था। बीहड़ से शहर आने के लिए उसने वेश भी बदला था। खरीदारी भी कर ली थी लेकिन उसके बाद भी (Rajasthan Police)पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उससे उसके और साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई बसईडांग थाना पुलिस ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार डकैत जगन का साथी (Babulal Gujjar) बाबूलाल गुर्जर गुरुवार को खरीदारी करने शहर आया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नगर गांव इलाके में खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। उसके बाद बैग भी है। पुलिस टीमें वहां पहुंची और उसके बैग की तलाशी लेने की कोशिश की। इस दौरान उसे पहचान लिया गया। वह भागने की कोशिश करने लगा तो उसे चारों ओर से घेर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बाबूलाल भी इनामी डकैत था। उसकी तलाश भी काफी समय से की जा रही थी। वह बीहड़ इलाकों से आया था और दिवाली के मौके पर पूजन और अन्य सामग्री खरीदने आया था। उसके अन्य साथियों के बारे में अब पूछताछ की जा रही है।

डकैत जगन गुर्जर करीब करीब पैंतालीस दिन पहले सरेंडर कर चुका है। उस पर पुलिस ने इतना दबाव बनाया था कि उसे सरेंडर करना ही पडा। जगन और उसके साथियों ने धौलपुर के कुछ गांवों में महिलाओं को पीटा और नग्न कर घुमाया था। उसके बाद से पुलिस उसके ऐसे पीछे लगी थी कि एनकाउंटर तक की मांग उठने लगे थी। सांसद हनुमान बेनीवाल ने तो उसका एनकाउंटर करने तक को कह दिया था। इसी कारण से उसने सरेंडर कर दिया था। वह धौलपुर जेल में है। उसके सरेंडर करने के बाद से उसकी गैंग को अब उसका भाई और रिश्तेदार संभाल रहे हैं। बाबूलाल गुर्जर भी गैंग का खास आदमी था। अब वह पुलिस के कब्जे में है।