3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jagdeep Dhankar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जयपुर के अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह और हेल्थ अपडेट?

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जयपुर के EHCC अस्पताल में भर्ती। डॉ. समीन शर्मा की देखरेख में होगी एंजियोप्लास्टी। अशोक गहलोत ने जानी कुशलक्षेम।
3 min read
Google source verification
VP Jagdeep Dhankhar Interesting and Unknown Facts

Jagdeep Dhankhar - File PIC

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ जयपुर में हैं। हृदय संबंधी समस्या के चलते उन्हें जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। पूर्व उपराष्ट्रपति के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई।

जयपुर पहुंचते ही हुए रूटीन टेस्ट

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज सुबह 8:15 बजे एयर इंडिया की रेगुलर फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट से वे सीधे इटरनल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां शुरुआती दौर में उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया ताकि उनके जरूरी रूटीन मेडिकल टेस्ट किए जा सकें।

डॉक्टरों के अनुसार, उनके कुछ प्रारंभिक चेकअप कुछ समय पहले ही पूरे कर लिए गए थे और आज की यह विजिट पहले से तय कार्डिएक फॉलो-अप का एक हिस्सा है।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा करेंगे प्रोसीजर

जगदीप धनखड़ के दिल का इलाज और एंजियोप्लास्टी की पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन के. शर्मा की सीधी देखरेख में की जा रही है। डॉ. शर्मा की टीम धनखड़ की मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए सतर्कता से काम कर रही है।

इससे पहले मार्च 2025 में भी हृदय संबंधी गंभीर समस्या होने पर उन्हें नई दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका एक कार्डिएक प्रोसीजर हुआ था। इसके बाद इसी साल 12 January को अचानक दो बार बेहोश होने की वजह से भी उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कर एमआरआई (MRI) करानी पड़ी थी।

शाम को डॉ. राहुल शारदा करेंगे आंखों की जांच

जानकारी के मुताबिक, कार्डिएक परीक्षण और एंजियोप्लास्टी की आवश्यक प्रक्रिया के बाद जगदीप धनखड़ जयपुर के सरकारी गेस्ट हाउस 'लोकभवन' जाएंगे, जहां उनके ठहरने के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इसके बाद वे शारदा नर्सिंग होम का रुख करेंगे, जहां विख्यात चिकित्सक डॉ. राहुल शारदा द्वारा उनके नेत्रों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यह आंख की जांच भी उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का ही पुराना हिस्सा है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

दिल्ली के लिए होंगे रवाना

2 दिवसीय जयपुर दौरे पर आए पूर्व उपराष्ट्रपति का शनिवार सुबह ही वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। तय योजना के अनुसार, 4 July 2026 को सुबह 8:50 बजे की फ्लाइट से वे जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

फिलहाल, जयपुर के डॉक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और अस्पताल प्रशासन की तरफ से लगातार मेडिकल बुलेटिन जारी किए जा रहे हैं।

खराब स्वास्थ्य के चलते अचानक छोड़ दिया था पद

जगदीप धनखड़ का हालिया राजनीतिक सफर भी काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने 21 July 2025 को अपना कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले अचानक देश के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उस समय उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने खराब स्वास्थ्य और डॉक्टरों की सख्त सलाह को ही इस बड़े फैसले का मुख्य कारण बताया था।

हालांकि, उनके इस कदम पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने काफी सवाल उठाए थे, लेकिन बीजेपी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया था। उनके इस्तीफे के बाद सितंबर 2025 में सी. पी. राधाकृष्णन देश के 15th उपराष्ट्रपति चुने गए थे।

सादुलपुर का दौरा और राजस्थान की माटी से अटूट प्रेम

जगदीप धनखड़ देश के सर्वोच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी राजस्थानी जड़ों को कभी नहीं भूले। उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी वे लगातार राजस्थान के दौरों पर आते रहे हैं। फरवरी 2026 में वे राजस्थान के सादुलपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सांसद राहुल कस्वा के परिवार से मुलाकात कर अपने पुराने दिनों की यादें साझा की थीं।

इसके अलावा जनवरी 2026 में हुए जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में भी वे अपने दामाद कार्तिकेय वाजपेयी की पहली किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग