12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Biggest cheater of Rajasthan: चार सरकारें तक नहीं रोक सकीं, खुद सरकारी टीचर, 21 साल से पेपर लीक कर रहा, 12वीं बार अरेस्ट, ये पेपर लीक किए

The Biggest cheater of Rajasthan: साल 2002 से अब तक चार सरकारें बदल चुकीं, पांचवी सरकार में उसे फिर से पकड़ा गया है।

2 min read
Google source verification
jagdish_vishoni_photo_2024-03-01_11-35-21.jpg

jagdish vishoni

The Biggest cheater of Rajasthan: Rajasthan की एसओजी टीम पेपर लीक मामलों में बड़े खुलासे शुरू कर चुकी है। तेज तर्रार अफसर एडीजी वीके सिंह को इसकी जिम्मेदारी भजन लाल सरकार ने दी है और जिम्मेदारी मिलते ही असर शुरू हो गया है। पेपर लीक कराने में महारथ हासिल कर लेने वाले लीक माफिया को आखिर पकड़ लिया गया है। अफसरों का कहना है कि गिरफ्तार शख्स गुरू उर्फ जगदीश विश्नोई सबसे बड़ा पेपर लीकर है। उसने अब तक 12 परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं, उस पर बारह केस दर्ज हैं। उसे अलग से रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। अब उसकी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हरियाणा की गैंग से पेपर लीक करना सीखा जेल में, हर बार जेल से बाहर आकर नई चालें चलता
जगदीश विश्नोई को राजस्थान का सबसे बड़ा पेपर लीक करने वाला माना जा रहा है। उसका इतिहास वास्तव में खतरनाक है। वह सबसे पहले साल 2002 में इस काम से जुड़ा था। शुरुआत परीक्षाओं के दौरान फर्जी अभ्यर्थी बिठाने से की थी। उसके बाद पकड़ा नहीं गया तो दिल खुल गया, खुद ने सेटिंग बिठाकर 2007 में टीचर की परीक्षा पास की और टीचर बन गया। उसके बाद भी पेपर लीक कराना जारी रहा। कभी डमी अभ्यर्थी बनाकर, कभी ऑन लाइन परीक्षाओं में कम्प्यूटर हैक करारक और अब सीधे पेपर ही चोरी कराकरा उसने राजस्थान सरकार की नाक में दम कर दिया। साल 2002 से अब तक चार सरकारें बदल चुकीं, पांचवी सरकार में उसे फिर से पकड़ा गया है। अब अफसरों का दावा है कि इस बार उसे लंबा भेजने की तैयारी है।

जेल में हरियाणा गैंग के टच में आया, वहां से पेपर लीक का उस्ताद हो गया...
जगदीश पेपर लीक के दौरान पकड़ा गया तो वह जेल में हरियाणा की गैंग के संपर्क में आया और उनकी मदद से ऑनलाइन परीक्षाओं में कम्प्यूटर हैक कर नकल के मामलों में मास्टरमाइंड बना था। पेपर लीक कराने के बाद जब पुलिस एक्टिव होती तो वह फरारी काटता और इस बीच हरियाणा की गैंग के साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगता।

खुद सिर्फ तीन साल की सरकारी नौकरी, 2010 से निलंबित चल रहा, इन परीक्षाओं में किए पेपर लीक
जगदीश को साल 2007 में शिक्षक के पद पर नियुक्ति किया गया। लेकिन साल 2010 में पेपर लीक में नाम आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। तभी से वह निलंबित ही चल रहा है। जगदीश बिश्नोई अब तक पुलिस भर्ती परीक्षा 2007, नर्सिंग भर्ती परीक्षा 2010, सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2012, राजस्थान रोडवेज परिचालक भर्ती परीक्षा 2012, राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2014, जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2015, पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में नकल करवा चुका है। इनमें कई बार गिरफ्तार हो चुका। फरारी के दौरान 2018 में बीएसटीसी भर्ती परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आ चुका है। इसके बाद अन्य परीक्षाओं में भी नकल कराई है।