16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन मरुधर संघ ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैन मरुधर संघ के तत्वावधान में कंचगार गली स्थित शांतिनाथ मंदिर प्रांगण में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आचार्य दिव्येशचन्द्र सागरसूरि आदि ठाणा तथा साध्वी पुण्य रत्ना आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। प्रात: 8.45 बजे राष्ट्रध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। आध्यात्मिक वातावरण में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में जैन मरुधर संघ के ट्रस्ट मंडल के इंदरचंद चौहान, वीरचंद कांकडय़िा, विनीत बोकरिया, प्रवीण सुराणा और छंपालाल पोरवाल सहित बड़ी संख्या में सकल जैन संघ के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर संघ की ओर से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सामाजिक एकता और देशहित में समर्पित भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। सकल संघ की उत्साहपूर्ण सहभागिता से समारोह गरिमापूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
...........................