7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में आज 160 जोड़ों का सादगी से होगा निकाह, हजारों लोगों के खाने-पीने और ठहरने का जबरदस्त इंतजाम

Jaipur Tablighi Ijtema: जयपुर के रामगढ़ मोड कर्बला मैदान में जारी तीन दिवसीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा में आज असर की नमाज के बाद 160 जोड़ों का सादगी से निकाह होगा। देशभर से पहुंचे हजारों लोगों के ठहरने, खाने-पीने और रोजाना होने वाली तकरीरों के लिए बड़ा इंतजाम किया गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Nov 16, 2025

Jaipur 160 couples will have wedding ceremony

सादगी से होगा 160 जोड़ों का निकाह (फोटो- सोशल मीडिया)

Jaipur Tablighi Ijtema: जयपुर: ‘प्रत्येक व्यक्ति की पहचान उसके अख्लाक (व्यवहार) से होती है। इसलिए घर, समाज और कारोबार हर जगह सादगी, ईमानदारी और नरमी अपनाना जरूरी है।’ रामगढ़ मोड कर्बला मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा के पहले दिन इस्लामी विद्वान और स्कॉलर्स ने ये विचार साझा किए।


अलसुबह फजर की नमाज के बाद इज्तिमे की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने इस्लाम की पांच बुनियादी चीजों कलमा, नमाज, रोजा, जकात और हज की अहमियत बताई। साथ ही कहा कि मुसलमान की जिंदगी इन्हीं सिद्धांतों पर टिकी है। इनका पालन करना हर मुस्लिम का फर्ज है।


दोपहर में जुहर की नमाज के बाद मुफ्ती अबरार ने तकरीरें पेश कीं। उन्होंने कहा कि हमें दीन सिखाने के लिए अल्लाह ने अपने पैगम्बरों को दुनिया में भेजा और इंसानियत की सेवा का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। असर की नमाज के बाद मौलवी अब्दुल वाहिद ने कहा कि कुरआन की तालीम को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए और कुरआन को पढ़ने के साथ-साथ उसके बताए रास्ते पर चलने की भी आवश्यकता है।


शाम को मगरिब की नमाज के बाद मुफ्ती सैय्यद अमजद अली ने कहा कि अल्लाह के नबी मोहम्मद साहब ने इंसानियत के लिए जो अमल और अदब बताया है, उसे कबूल करो। खुदा को पहचानो, जिसने ये दुनिया, आसमान, हवा, जमीन और चांद-सूरज समेत तमाम चीजें बनाईं। इन सब सौगातों के लिए खुदा का शुक्रिया अदा करो।


अन्य वक्ताओं ने लोगों से इल्म हासिल करने की अपील करते हुए कहा कि तालीम ही वह रास्ता है, जो बेहतर इंसान बनाती है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में सादगी से जीना और तालीम के लिए समय निकालना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।


आज सादगी से होंगे 160 जोड़ों के निकाह


शहर और आसपास से आए हजारों लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। इज्तिमा में रोज सुबह-शाम तकरीरें होंगी। वहीं, रविवार को असर की नमाज के बाद सादगी से 160 जोड़ों का निकाह होगा।